40 ग्रामीणों ने नेत्रदान की शपथ ली

ऋषिकेश। नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन और नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग सप्ताह के तहत रायवाला में निशुल्क नेत्र जांच व नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 ग्रामीणों ने नेत्रदान की शपथ ली। मंगलवार को रायवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का शुभारंभ रायवाला प्रधान शंकर दयाल धनाई और डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट एम्स जितेंद्र वर्मा ने किया। एनपीडीए अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि शिविर में नेत्र जांच के लिए 80 मरीजों ने पंजीकरण कराया। एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही दवाइयां भी वितरित की गईं। बताया कि शिविर में एम्स आई बैंक मैनेजर महिपाल चौहान ने 40 ग्रामीणों को नेत्रदान की शपथ दिलायी। सीनियर रेजिडेंट डा. हिमानी पाल ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि नेत्रदान से हम कैसे जरूरतमंद को आंखों की रोशनी दे सकते हैं। शिविर संचालन में जूनियर रेजिडेंट डा. स्नेहा गर्ग, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट निखिल, नेत्र जांच टीम सदस्य रश्मि, संदीप, एनपीडीए ज्वाइंट सेक्रेट्री दिनेश लोहार, सदस्य अल्विन, नर्सिंग ऑफिसर लोकेंद्र मीणा, प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र रायवाला के स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *