सीवरेज प्लांट से दूषित पानी की निकासी नहीं हुई बंद तो करेंगे आंदोलन

ऋषिकेश। ढालवाला में चोरपानी क्षेत्र के सीवरेज प्लांट से आबादी में दूषित पानी छोड़ने का आरोप लगाते राजकीय पेंशनर्स संगठन ने आक्रोश जताया है। चेताया कि जल्द दूषित पानी की निकासी बंद नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंगलवार को ढालवाला स्थित शाखा भवन में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गोल्डन कार्ड में व्याप्त खामियों को दूर नहीं करने पर नाराजगी जतायी। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि राज्य सरकार गोल्डन कार्ड को लेकर ऊहापोह की स्थिति को दूर करे। जिनके गोल्डन कार्ड बने हैं उन्हें अस्पतालों में ओपीडी सहित पूरी चिकित्सा सुविधा पहले की तरह उपलब्ध हो। कहा कि दूषित पानी की निकासी से ढालवाला और 14 बीघा क्षेत्र में दुर्गंध उठने से जीना मुहाल हो गया है। जिम्मेदार विभाग ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, मंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, एसएस धमान्दा , राजेंद्र भंडारी, एमएल भट्ट, एसएस रौथाण, लक्ष्मी बिष्ट, महालक्ष्मी बिजल्वाण, शीला रतूड़ी, बीपी उनियाल, डीपी वेदवाल, केके वर्मा, एसपी सेमल्टी, जीडी खंडूड़ी, पीएस चौहान, पूरण सिंह, चंदन बिष्ट, एसएस राणा, पुरुषोत्तम थपलियाल, दिनेश बिजल्वाण, डीपी रतूड़ी, शंकर पैन्यूली, प्रेम बहादुर थापा, क्षेत्रपाल नेगी, एसएस रावत, केएस रावत, सुंदरलाल चमोली, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *