तमंचे समेत बाइक चोरी के आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार में बुधवार को हुई बाइक चोरी का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने विवेक विहार से हुई चोरी की बाइक व देहरादून से चोरी हुई एक अन्य बाइक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और तेरह जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम करने के साथ ही आर्म्स ऐक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर दिया है।
दीपक बिजल्वाण पुत्र करमचंद बिजल्वाण निवासी वार्ड नंबर छह विवेक विहार विकासनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 मई को उसकी बाइक चोरी हो गयी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इस मामले में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि चोरी की बाइक के साथ दो लोग शक्ति नहर किनारे घूम रहे हैं और कहीं बाहर निकलने की फिराक में हैं। जिस पर पुलिस ने दो बाइक सवारों गुलबहार पुत्र गफ्फार निवासी अकबरपुर सादात थाना बहसूमा तहसील मवाना जिला मेरठ यूपी और सलमान पुत्र सालिक निवासी दभेड़ा कला थाना चिलकाना जिला सहारनपुर यूपी से दो तमंचे 315 बोर, तेरह जिंदा कारतूस जिनमें नौ कारतूस 32 बोर, चार कारतूस 315 बोर व चोरी की दो बाइक बरामद की। बाइकों की नंबर प्लेट बदली हुई मिली। आरोपियों ने पूछता के दौरान बताया कि गुलबहार पांच साल से देहरादून में टाइल्स का काम करता है। उसके साथ सलमान भी काम करता है। कहा कि विकासनगर टाइस्ल के काम के लिए पहुंचे तो उन्हे चाबी लगी हुई बाइक मिली। जिसे चुरा लिया। इससे पहले उन्होने देहरादून के सहारनपुर चौक पर भी चाबी लगी बाइक को चुरा लिया था। बताया कि तमंचे इसलिए रखे कि चोरी के दौरान कोई उन्हे पकडेगा तो फायर झोंक कर भाग निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *