पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया भाईचारे का संदेश

विकासनगर। सहोदय अंतर्विद्यालय पेंटिंग एवं कोलाज प्रतियोगिता गुरुवार को एसएन मैमोरियल पब्लिक स्कूल भाऊवाला में हुई। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने समसामयिक समस्याओं को कागज पर उकेर कर समाज को शांति और भाई चारे के साथ रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही कोलाज प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य मंजुलिका माथुर ने किया, जिसमें 19 विद्यालयों के 156 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत एसएन मैमोरियल की छात्रा शगुन प्रथम, हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल की वृंदा गुप्ता द्वितीय और एनफील्ड स्कूल के निशांत राणा तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल के वीर गुरुंग प्रथम, शिवालिक स्कूल की रिशिता गोयल द्वितीय और लक्ष्य पब्लिक स्कूल की प्रगति खन्ना तीसरे स्थान पर रही। कोलाज प्रतियोगिता के तहत एसएन मैमोरियल प्रथम, आरकेडिया द्वितीय और सेपियंस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान स्मृति पाल, संतोष कुमार, राहुल कुमार साहनी, रमा थापा, सोमदत्त त्यागी, खेमलता नेगी, अनीस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *