नगर निगम की टीम ने दीपनगर और पंडितवाड़ी में हटाया अतिक्रमण

देहरादून। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को दीपनगर और पंडितवाड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लगभग चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दोनों क्षेत्रों से करीब फड़ ठेलियों समेत तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद सभी शांत हो गए। कर एवं राजस्व अधीक्षक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बिना अनुमति फड़ ठेली लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *