जिस कार को कभी ‎फिल्म शू‎टिंग में ‎किया था इस्तेमाल, उसमें ‎मिला शव

बेंगलुरू

एक पुरानी एंबैसडर कार के अंदर शुक्रवार की शाम पुलिस को एक शव बरामद ‎किया है। पीले रंग से पुती ये कार कोई आम कार नहीं थी। लोग अक्सर इसके साथ फोटो खिंचवाते थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रंगबिरंगी कार का इस्तेमाल फिल्म की शूटिंग के लिए हुआ था। उसके बाद से ये बरसों से गली में बेकार खड़ी है। कार के अंदर अब एक शव मिलने से स्थानीय लोग हैरान हैं। पुलिस पता लगा रही है कि शव किसका है। एक रिपोर्ट बताती है कि ये एंबेसडर कार बेंगलुरू के राजाजी नगर की एक सुनसान सी सड़क पर कई साल से खड़ी है। शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों को गली में बदबू महसूस हुई। खोजबीन की गई तो कार के अंदर एक शव दिखा। वह शव फ्रंट सीट पर पड़ा था। उसके पास शराब के कई पाउच भी पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास एक आधार कार्ड की कॉपी भी मिली। वह 64 साल के किसी शख्स के नाम पर था। हालांकि ये मृतक का नहीं है, क्योंकि उसकी उम्र लगभग 35 साल है।
पुलिस के मुताबिक, ये कार गोपी नाम के शख्स की है, जो यहीं पास में रहा करता था। वह फिल्मों की शूटिंग के लिए सामान की सप्लाई का काम करता था। इस कार का इस्तेमाल भी फिल्म की शूटिंग के लिए हुआ था। शूटिंग के लिए ही कार का रंगरूप बदला गया था। उसे पीले रंग से पोतकर कई डिजाइन बनाई गई थीं। इस कार के दरवाजे कभी लॉक नहीं किए गए। लोग आते और इसके साथ फोटो खिंचवाते थे। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि मरने वाला शख्स कौन था। पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों को शक है कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। पुलिस को पहले शक था कि युवक की मौत का इस कार से शायद कोई लेना-देना होगा, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। दो साल पहले गोपी की मौत हो गई। तब से ये कार लावारिस गली में खड़ी है। गोपी के परिजन भी शहर छोड़कर कहीं और चले गए हैं। पुलिस अब उनका पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *