पूर्व सैनिक लीग का अधिवेशन 15 जून को होगा

चम्पावत। पूर्व सैनिक लीग ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिवेशन को लेकर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवेशन 15 जून को होगा।
पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पांच साल का कार्यकाल होता है। जिसमें अब नए अध्यक्ष का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी पूर्व सैनिक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाना चाहता है वह 14 जून तक कार्यालय में अपना नाम दर्ज करा सकता है। बताया कि नामांकन करने वाले सदस्य की सदस्यता 60 दिन पहले की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक लीग ने अखलेश्वर मंदिर और रामलीला कमेटी के लिए ग्यारह-ग्यारह हजार रुपया दिया गया है। इस मौके पर कै. हयात सिंह बिष्ट, कै. रघुवर सिंह बोहरा, हयात सिंह रावत, चन्द्र बल्लभ बिष्ट, अमर सिंह, धनश्याम जोशी, दीवान सिंह, निलाप सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *