बैजनाथ क्षेत्र में गुलदार का आतंक

बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र के बैजनाथ रेंज के गावों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। सिटोली, अकुड़ाई, सेलीहाट, नौघर, बिमोला, माल्दे गांव में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। गुलदार ने अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है। सोमवार की सुबह ही गांव में गुलदार की धमक देख ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण गिरीश सिंह, मनोज सिंह, कमला देवी, बसंती देवी, रजनी देवी ने गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *