19 मई को हल्द्वानी के भ्रमण आएंगी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

हल्द्वानी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल 19 मई को हल्द्वानी के भ्रमण पर आ रही हैं। वह 19 मई को सुबह 11 बजे से खंड विकास सभागार हल्द्वानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा व उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय, तिथि व स्थान पर सारी सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *