एडवोकेटस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

रुड़की। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। सचिव पद पर सर्वाधिक सात प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को नाम वापसी का दिन था। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह ने नाम वापस लिया है। अध्यक्ष पद पर शिव कुमार सैनी और विपुल कुमार वालिया के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर खेमचंद तिवारी, सुमन सागर मैदान में हैं। सचिव पद पर अमरजीत मौर्य, अनित कुमार, आशीष कुमार शर्मा, मनोज कुमार चौधरी, मोहम्मद मुस्तकीम, राजीव सिंह, विजय कुमार, सह सचिव पद पर मोहम्मद सिराज, नीरज चौहान, विजय कुमार, विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर जावेद अली गौर, किशोर कुमार, ममता, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह सैनी, रियाज अहमद मैदान में हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शीतल कालरा ने नाम वापस लिया। ऑडिटर पद पर अन्नू निर्विरोध निर्वाचत हुई हैं। बाकी पदों पर 18 जून को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *