किराये पर लेकर ई-रिक्शा हड़पने का आरोप

 

हल्द्वानी। काठगोदाम में एक युवक ने दंपति पर ई-रिक्शा हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अंकुर भटनागर निवासी बैड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा ने समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी विकास आर्या को अपना ई-रिक्शा प्रतिदिन 300 रुपये किराए में दिया था। दो माह तक विकास ने हर दिन किराया दिया। लेकिन इसके बाद किराया देना बंद कर दिया। जब वह उसके घर गया तो विकास की पत्नी ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस से ई-रिक्शा बरामदगी की गुहार लगाई है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *