8930 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई

रुड़की। रुड़की में 102 बूथ पर 8930 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। सोमवार से डोर-टू-डोर अभियान चलेगा। 25 जून तक यह अभियान चलना है। अरबन हेल्थ अफसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को अलग-अलग जगह बूथ बनाए गए थे। जिसमें पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। बताया कि बच्चों को कोविडरोधी टीका लगाने के लिए भी डोर-टू-डोर अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *