राज्यसभा सांसद का स्वागत

रुड़की। राज्यसभा सांसद का इस्माईलपुर गांव में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें। शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे जीवन को बदला जा सकता है। रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी सुल्तानपुर क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में पहुंची। यहां पर सैनी समाज की ओर से उनका ढोल बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैनी समाज के आसपास के गांवों से आए लोग भी बडी संख्या में मौजूद रहे। डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भरोसा उन पर जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। साथ ही लोगों से कहा कि अपने बच्चों को घरों से निकलने का मौका जरूर दे। लड़के-लड़की को बिना भेदभाव के अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के अवसर दे। सैनी समाज के वक्ताओं ने कहा कि 22 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा में भेजकर सैनी समाज का सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान मास्टर कुशल पाल, रेशम सिंह, पूर्व प्रधान रवि पाल, राजवीर सैनी, रोहतास सैनी, सुरेश राय सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, सतपाल सैनी, मांगेराम सैनी, शिव कुमार सैनी, आदित्य सैनी, अवनीश सैनी, तरुण सैनी, नवनी सैनी और विकास सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *