पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
रुड़की। लंढौरा में पुलिस और पीएससी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं से आह्वान किया गया कि वह अग्निपथ योजना को लेकर किसी के बहकावे में न आए। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अकरम अहमद के नेतृत्व में पुलिस और पीएससी के जवानों ने मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान युवाओं से अपील की गई कि वह अग्निपथ योजना को लेकर किसी के बहकावे में न आए। युवा कोई ऐसा कार्य न करें जिससे युवाओं का चरित्र खराब हो। इस दौरान दरोगा मदन सिंह नेगी और शैलेन्द्र ममगई आदि मौजूद रहे।
