लाइन ठीक करते दो बिजली कर्मी झुलसे

रुड़की। कस्बे में एनएच की बिजली लाइन की खराबी को दुरुस्त करने पहुंचे दो बिजली कर्मी झुलस गए।। बिजली में झुलसे कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है । रविवार शाम को बिजली लाइन में खराबी आने पर समीर और इकरार निवासी मुडाली खरखोदा मेरठ सही कर रहे थे। इस बीच लाइन में करंट आने पर कर्मी झुलस गए। जिनको करौंदी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जेई विनीत कुमार ने बताया कि घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *