पुलिस ने मानसिक बीमार महिला को परिजनों को सौंपा

नई टिहरी। देवप्रयाग-गजा मोटरमार्ग मार्ग पर घूमते मिली मानसिक बीमार महिला को पुलिस काफी मशक्कत के बाद उसके परिजनों तक पहुंचाया। मानसिक तौर पर बीमार महिला को कुछ दिनों से देवप्रयाग के निकट बागी गांव के प्राथमिक स्कूल के आस पास घूमते देखा जा रहा था। धौडोधार निवासी धनवीर सिंह नेगी ने बाइक में आते जाते उक्त महिला को जब देखा, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। धनवीर सिंह के मुताबिक, उन्होंने महिला को खाना पानी व सौ रुपये भी घर जाने को दिये, मगर वह अपने नाम के अलावा कुछ नहीं बता पायी थी। एसएचओ देवराज शर्मा के अनुसार, थाने मे लाने के बाद महिला से किसी तरह पूछताछ की गयी, जिसमे उसने अपना नाम अनीता पत्नी सोहनलाल निवासी क्यारी, टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने उसके परिजनों से किसी तरह संपर्क किया गया। आखिर उसका पति सोहनलाल देवप्रयाग थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने महिला को उसके पति को सौंप दिया। स्थानीय लोगों व महिला के परिजनों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *