बाजरीकोट सड़क निर्माण पूरा करने की मांग

चम्पावत। बाजरीकोट के पूर्व प्रधान भैरव सिंह भंडारी ने बीआरओ कैंप से बाजरीकोट सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ईई को ज्ञापन दिया है। पूर्व प्रधान भैरव सिंह भंडारी ने बताया कि लोनिवि ने कुछ साल पूर्व बीआरओ कैंप से बाजरीकोट पंचायत घर तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। लेकिन इस सड़क में करीब 150 मीटर हिस्से में आरसीसी करने का कार्य छोड़ दिया। कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी इस हिस्से में निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इससे यहां के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और गल्ला विक्रेता समेत अन्य दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र छूट चुके निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *