केमएवीएन महासंघ की जिला कार्यकारणी गठित

पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम कि जनपद कार्यकारिणी का गठन महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की देखरेख में किया गया। इस दौरान त्रिभुवन पुनेठा को अध्यक्ष व बलवंत सिंह रावल को महामंत्री चुना गया। यहां हुए एक कार्यक्रम में कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सरोज कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश भट्ट ,चंचल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,पदम सिंह उपाध्यक्ष, पुष्पा पुनेरा ,रचना को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ‌‌ भगवान सिंह रावत प्रचार मंत्री, गणेश सिंह ,कौशल तिवारी ,अमित जोशी को संगठन मंत्री बनाया गया। महासंघ के अध्यक्ष गुरुरानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । कहा कि सभी कर्मचारी हरेला पर्व तक एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण करें। उन्होंने कहा जल्द कर्मचारियों की लंबित नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया ‌। इधर गुरुरानी ने महासंघ में केदार सिंह दानू को केंद्रीय उपाध्यक्ष नामित किया है। इससे पूर्व सभी कर्मचारियों ने 27 वीं बार महासंघ के अध्यक्ष बनने पर गुरुरानी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *