कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को भी अब होना होगा जागरूक –  जितेंद्र सिंह

बीकेटी

कमिश्नरेट की ग्रामीण थानों की पुलिस ने सोमवार को कोरोना संक्रमण के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद  इटौंजा थाने की पुलिस ने सड़क पर उतरकर लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बिना मास्क पहनकर घूमने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान चलाया लगातार चलाया जा रहा है।वहीं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे इटौंजा कस्बे में संचालित सभी छोटे बड़े प्रतिष्ठानों पर जाकर दुकानदारों को कोविड का प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही प्रतिष्ठानों को संचालित करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान पुलिस ने कई लोगों के चालान काटे और मास्क वितरण किये। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोराना संक्रमण के बढ़ते केसों के चलते हमें बचाव को लेकर सचेत रहना होगा, और संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को भी अब जागरूक होना होगा।इसको लेकर पुलिस लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।और लोगों को मास्क भी वितरित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। अपने बच्चों व दूसरे पारिवारिक सदस्यों को बीमारी से बचाने के लिए हर जरूरी एतिहात बरतते हुए उन्हें जागरूक करते रहना चाहिए। वहीं इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।वहीं जरूरी होने पर ही घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलना चाहिए। इस दौरान  सबइंस्पेक्टर महेश चंद्र शुक्ला, वींरेंद्र वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह व कांस्टेबल देवेंद्र, दिनेश,अनिल सहित पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *