वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जून को अल्मोड़ा 14 पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर दिगोली, राजस्व क्षेत्र नैणी के अंतर्गत वन विभाग के गेट (चौकी) लखुउडयार के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएम वंदना सिंह ने वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए एसडीएम को जांच अधिकारी नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *