द्वालीसेरा में अतिक्रमण हटाने की मांग
पिथौरागढ़। वन पंचायत में अतिक्रमण करने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। द्वालीसेरा के सरपंच गोपाल राम ने कहा कि जंगल में कई लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर मनमाने तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है। विरोध करने पर कई लोग अभद्रता कर रहे हैं। सरपंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
