बगैर प्रतिस्थानी के न हों स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण: मयूख महर
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील व दुर्गम सीमांत से बगैर प्रतिस्थानी के स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण करने को गलत बताया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। कहा वैसे ही सीमांत के लोग बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मार झेल रहे हैं। इस पर बगैर प्रतिस्थानी के स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण होने से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
