भारत विकास परिषद ने 60वां स्थापना दिवस मनाया
रुड़की। भारत विकास परिषद के 60 वें स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा ने नगर के एक होटल में संस्था के संस्थापक सदस्यों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल ने की। तत्पश्चात सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश चंद्र धीमान एवं मीनल धीमान का प्रतीक स्वरूप एक सर्टिफिकेट और गुलाब कली द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अविनाश चंद्र धीमान ने शाखा को और किस प्रकार उन्नति के शिखर तक ले जाया जा सकता है इस बारे में मार्गदर्शन किया। इसके उपरांत संस्था के सभी उपस्थित संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संस्थापक सदस्य रामचंद्र सेतिया, शांति सेतिया, श्याम सिंह नागयान, स्नेह नागयान, डॉ. मधुराका सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, विजय कुमार अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डॉ. सुधीर चौधरी, मधुलिका चौधरी, इंजी. पंकज गुप्ता, मोहिता गुप्ता, डॉ. संजय जैन रश्मि जैन, इंजी. विनीत कुमार, अल्पना सिंघल, इंजी. रवि प्रकाश, शालिनी प्रकाश, डॉ. संजीव गर्ग, डॉ. संगीता गर्ग, मुकुल गर्ग, मोनिका गर्ग आदि का अभिननन्दन सर्टिफिकेट और गुलाब पुष्प द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद डॉ. प्रदीप रस्तोगी द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने के बारे में बताया गया। रसोई कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाने की विधि का प्रैक्टिकल प्रदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. अजय भार्गव, डॉ. रमा भार्गव, डॉ. राजेन्द्र पाल, शर्मिंला पाल, हर्ष प्रकाश काला, कुसुम काला, दिलीप प्रधान, मीनू प्रधान, बीएस गुप्ता, उषा गुप्ता, नवीन अग्रवाल, शैली अग्रवाल, उमेश चन्द्र सिंघल, डॉ. हेमलता सिंघल, उड्डयन गुप्ता, कनिका गुप्ता, सोमेन कर्माकर, दीप्ति कर्माकर, संजय सिंह, आलोक गर्ग, वन्दना मोहन, रेखा गोयल, रेनू गर्ग, राकेश कुमार गर्ग और आरडी सिंह मौजूद रहे। अन्त में सचिव राकेश कुमार गर्ग के धन्यवाद एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
