हरेला के अवसर पर सफाई अभियान चलाया
रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के नेतृत्व में हरिहर भक्त मंडली, भाजपा महिला मोर्चा लंढौरा, स्पर्श गंगा अभियान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने हरेला के अवसर पर नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल से ढंडेरा रेलवे स्टेशन के फुटपाथ एवं पुल तक सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर हर्ष प्रकाश काला ने हरेला पर्व का महत्व एवं वृक्ष जीव जन्तु के लिए कितने आवश्यक हैं, की जानकारी दी। इसके बाद संगठनों के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह अपने क्षेत्र को ढडेरा नगर पंचायत में हरियाली एवं सफाई में प्रथम रखेंगे। इस अवसर पर मायाराम भट्ट, विजय सिंह पंवार, अनिल कुमार सिंह, पंकज कुमार, दीपक कुमार, शिवानंद नौटियाल, रवि राणा, किरण सिंह, रेखा नेगी, नन्दन सिंह रावत, पार्वती रावत, ममता, उमा कठैत, उमा नेगी, सरोज बड़थ्वाल, आरएन तिवारी, मुकेश चमोली, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र रावत, दीपक पुण्डीर, मुकेश थपलियाल और आकाश आदि मौजूद रहे।
