कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष

 

रुड़की। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए व्यापारी नेता व पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष प्रमोद जौहर एवं अन्य व्यापारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जौहर ने कहा कि कांग्रेस में कोई किसी को भी नेता मानने को तैयार नहीं है। इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर ने शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उनके साथ नगर के कई प्रमुख व्यापारी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। रविवार को रुड़की स्थित बीटी गंज में आयोजित कार्यकम में व्यापारी नेता प्रमोद जौहर ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में व्यापारी भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है। भाजपा सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर जो परेशानी व्यापारियों को आ रही है उसको लेकर भी व्यापार मंडल और सरकार के बीच वार्ता चल रही है, जल्दी उस समस्या का समाधान भी हो जाएगा। कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने के साथ व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर संजीव गुलाटी, अशोक कुमार, मोहित ओबराय, बांके जौहर, श्याम कोहली, गौतम गम्भीर, प्रमोद ओबराय, चंद्रभान स्नेही, सुरेंद्र मेहंदीरता, प्रभजोत सिंह, पवन भास्कर, यमन सचदेवा, मुदित गर्ग, सुनील शर्मा, दिपांशु पुरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *