बिजली चोरी में 13 लोगों पर केस
रुड़की। रविवार को देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने खानपुर के रोहालकी गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने गांव के शुभम, प्रेम सिंह, अंजू, नरेश कुमार, जसवीर सिंह, रणवीर सिंह, जोत सिंह, दीपक कुमार, संजय सिंह, सविता, सुमन, कविता और पवन सिंह के घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। ऊर्जा निगम के लक्सर डिवीजन के जेई अश्वनी कुमार ने खानपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
