टैक्स चोरी करने वालों पर हो कार्रवाई
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को मीडिया को जारी बयान में संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कुमाऊं मंडल में सभी प्रकार के सामान की आपूर्ति राज्य से बाहर से होती है। बाहरी राज्यों से जमकर टैक्स चोरी का माल आ रहा है। लेकिन विभाग के सचल दल ऐसे लोगों को पकड़ नहीं रहे हैं। ऐसे में राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं जीएसटी जमा करा रहे व्यापारियों पर जीएसटी सर्वे के नाम पर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
