कवाड़ यात्रा को लेकर सोशल मीडिया में छेड़ी जंग

श्रीनगर गढ़वाल। बाइकों में सवार होकर आ रहे कवाड़ यात्रियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। यहां तक की भाजपा के कार्यकर्ता भी कवाड़ यात्रियों के गलत तरीके से आवाजाही करने का सोशल मीडिया में जमकर विरोध कर रहे हैं। सीएम से कवाड़ यात्रा में बिना हेलमेट और बाइकों पर तरह तरह की आवाजें और शोरगुल कर आवाजाही कर रहे कवाड़ यात्रियों पर रोकथाम की मांग कर रहे है। सोशल मीडिया पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने यह तक लिख दिया कि पांव धोने से काम नहीं चलेगा, कावड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए कोई कानून नहीं है। केवल नियम लोकल लोगों के लिए है। इसी तरह से शहर के आम लोगों ने भी कावड़ यात्रियों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शहर में कावड़ यात्रा के कारण इन दिनों सड़कों पर काफी शोरगुल है। तेज रफ्तार से चलते कवाड़ यात्रियों के कारण हर कोई परेशान है। इसको देखते हुए शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने शहर के बीच चल रहे कवाड़ यात्रियों की चेकिंग करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *