अवैध पशु कटान में एक गिरफ्तार, दो फरार

रुड़की। बीती रात सुल्तानपुर चौकी के एसआई नरेंद्र सिंह तोमर, सिपाही पंचम प्रकाश व नवीन चंद की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला पुरानी चौपाल के एक मकान में छापा मारा। वहां तीन लोग पशु कटान करने के बाद मांस का बंटवारा करते मिले। पुलिस ने इनमें से शादाब निवासी उमर कालोनी सुल्तानपुर को पकड़ लिया, जबकि उस्मान तथा सलमान वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 20 किलो मांस, चाकू, छुरे, तराजू आदि बरामद कर लिया। पुलिस की सूचना पर लक्सर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह कठैत ने बरामद मांस का नमूना सील कर जांच के लिए भेजा। पुलिस तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *