प्रदेश सरकार महिलाओं व कन्याओं के लिए बेहद गंभीरः रेखा आर्य

जसपुर

आज जसपुर के महुआडाबरा में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर उत्तराखंड महिला शसक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पहुची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने मंत्री रेखा आर्य को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया। जसपुर बाल विकास परियोजना ग्रामीण की कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जिसके जल्द ही समाधान के लिए मंत्री रेखा आर्य ने आश्वासन दिया। जसपुर क्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से अधर में पड़े स्टेडियम का मंत्री रेखा आर्य ने निरीक्षण कर जल्द ही स्टेडियम को पूरा कराने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया प्रदेश सरकार महिलाओं व कन्याओं के लिए बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान महिलाओं से वादा किया गया था कि साल में तीन गेस सिलेंडर रिफिल कराकर दिए जाएंगे, वो वादा भी सरकार द्वारा पूरा किया गया। वहीं महिलाओं को रसोई से कुछ हद तक राहत भी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चो को खेल में प्रोत्साहित के लिए सरकार 29 अगस्त खेल दिवस के दिन मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना के तहत आठ वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चो को खेल स्कॉलरशिप में जोड़ा जाएगा, जिसमे 1500 रुपए की धनराशि स्कालरशिप के रूप में दी जाएगी, ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार को लेकर भी सरकार गंभीर है। जसपुर के भोगपुर डैम क्षेत्र में गरीब परिवारो के राशनकार्ड ना होने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही जिलाधिकारी से बात कर समाधान की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *