सड़क की हालत खराब, लोग हो रहे परेशान
श्रीनगर गढ़वाल। नगरपालिका श्रीनगर के वार्ड नम्बर एक श्रीकोट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी श्रीकोट विद्या मंदिर, श्रीकोट में बने स्टेडियम एवं होमगार्ड कार्यालय जाने वाली सड़क लम्बे समय से जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, किंतु उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। सड़क पर गड्डे पड़े होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही अन्य वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है, किंतु उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने नगरपालिका एवं वार्ड सभासद से जल्द उक्त सड़क को सुधारीकरण की मांग की है। कहा कि दो वर्ष से सड़क की स्थिति दयनीय और बारिश होने पर तालाब बन जाती है, किंतु उसके बाद भी उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। यहीं नहीं उक्त सड़क से हर रोज सैकड़ों बच्चे भी आवाजाही करते है। इसके बाद भी उक्त सड़क की दुर्दशा नहीं सुधारी जा रही है। वहीं रेलवे द्वारा करोड़ों रूपये का खेल स्टेडियम बनाया गया है, किंतु वहां पर अभी तक खेल विभाग द्वारा स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था नहीं जा रही है।
