ग्रामीणों ने किया निर्माणाधीन पंचायत घर का विरोध
रुद्रपुर
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बन रहे पंचायत घर को आबादी के बीचोबीच बनाने की मांग की है। सोमवार को ग्राम सरोवर नगर के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा पुराने पंचायत घर को तोड़कर आबादी से ढाई किलोमीटर बनाया जा रहा है। दूर होने से ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। वहीं आरोप लगाया कि पुराने पंचायत घर के मलबे को भी सस्ते दरों में नीलाम किया गया है और पुराने तालाब पर भी अवैध कब्जा करवाया गया है। उन्होंने डीएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राहत अली, मोहम्मद फारुख, शरीफ अहमद, नासिर अली, तुफैल अहमद आदि मौजूद रहे।
