रुड़की में चार हजार ने झेली बिजली कटौती

रुड़की

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पठानपुरा और खंजरपुर के करीब चार हजार लोगों को रात में परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी और ऊपर से मच्छरों ने लोगों की परेशानी को बढ़ाए रखा। करीब डेढ़ घंटे बाद ऊर्जा निगम ने बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लाइन में फॉल्ट, ट्रांसफार्मर में कमी समेत अन्य कई दिक्कतों से शहर और देहात के हजारों लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। देर रात ट्रांसफार्मर में कमी आने से लाइन को बंद किया गया। इस वजह से पठानपुरा और खंजरपुर के करीब चार हजार लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों को लगा कि कुछ मिनट बाद बिजली आ जाएगी लेकिन तीस मिनट से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद लोग अपनी छत और घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक हजारों लोगों को परेशानी होना पड़ा। ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता (नगरीय) नंदिता अग्रवाल ने बताया कि रात के वक्त ट्रांसफार्मर से संबंधित दिक्कत होने से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। देर रात ही कर्मचारियों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *