एमडीडीए कॉलोनी में सारथी संस्था का दफ्तर खुला

देहरादून

एमडीडीए कालोनी में सारथी संस्था ने अपने कार्यालय के शुभारंभ किया है। निदेशक रितु अग्रवाल ने बताया कि इस एनजीओ के माध्यम से महिलाओं को सिलाई और उससे संबंधित कार्यों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एनजीओ का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाना भी है। उन्होंने बताया कि कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते कई परिवार अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने में असमर्थ होते हैं, ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा भी यहां प्रदान की जायेगी। इस मौके पर दीपक सिंघल, राजेश अग्रवाल, प्रगति मिश्रा, जितेंद्र सिंह, हिना, शालिनी ममगाईं, सीमा घोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *