4 करोड़ कोविड वैक्सीन के लिए निकालेगी ग्लोबल टेंडर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। ऐसे में अस्पतालों की व्यवस्था हो या प्रदेश भर में वैक्सीनेसन योगी आदित्यनाथ सरकार अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश मे वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत से पहले योगी सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। कोविड वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर निकालेगी।
बता दें कि वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने से वैक्सीन की क्वालिटी, वैक्सीन कम्पनियों के ज्यादा विकल्प, दाम में नियंत्रण करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। यूपी में 18 से 44 वर्ष के लोगों के आबादी लगभग 9 करोड़ है,पहले चरण में सरकार 4 करोड़ डोज के लिए ग्लोबल टेंडर करेगी। 10 दिन के भीतर ये प्रक्रिया पूरी होगी।
दरअसल देश के साथ प्रदेश में तीसरे चरण की शुरुआत से पहले योगी सरकार प्रदेश भर में वैक्सीनेशन के लिए चार करोड़ वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहद स्पष्ट निर्देश है कि यह प्रक्रिया दस दिन में पूरी करनी होगी। अब प्रदेश में वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *