बारिश से 16 मोटरमार्गो पर यातायात बंद
पौड़ी
जिले में गुरुवार की सुबह से ही रूक-रुक बारिश होती रही। बारिश से आमजनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से जिले के 16 मोटरमार्गो पर यातायात ठप हो गया। यातायात बहाल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को बारिश के चलते जिले के दो राज्यमार्ग सहित 16 मोटरमार्गों पर यातायात ठप हो गया। बारिश से गुरुवार को जिले के राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी, मरचूला-सराईखेत-बैजरो-सतपुली, मुख्य जिला मार्ग सुंगरखाल-ज्वाल्पा देवी मोटरमार्ग, घटटूघाट-बीरोंखाल, ग्रामीण नाई बैंड से घरमानी, सतपुली-बरसूडी, हनुमंती-कांडाखाल, परिंदा-हयूलांग, बिलकोट-मेहली, पौखाल-कण्वाश्रम, मटेला तल्ला-कमलिया, पैठाणी-कोटी, स्योली डाटपुल से मल्ली स्योली झरेउ किमोली भैसवाडा व स्योली तल्ली मोटरमार्ग पर यातायात बंद हो गया है। इन मोटरमार्गों को खोलने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से प्रयास किए जा रहे है।
