देयकों के शीघ्र भुगतान की मांग की

पौड़ी

सेवानिवृत्ति के चार महीने के बाद देयकों के पेंशन और अन्य देयकों के भुगतान नहीं होने पर नायब तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए इस मामले में मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने अपने देयको के भुगतान में विलंब करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र समस्या के हल की गुहार लगाई है। पौड़ी तहसील से रिटायर नायब तहसीलदार को अपने देयकों के लिए ही चक्कर काटने पड़ रहे है। रिटायर एनटी सबल सिंह कठैत ने बीती फरवरी में रिटायर हुए थे। उन्होंने बताया है कि जब देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें बेटे की शादी तक भी स्थगित करनी पड़ी। अभी तक पेंशन प्रकरण का भी निस्तारण नहीं हो पाया। जबकि इस मामले में उन्होंने तहसील प्रशासन को भी अवगत कराया। लेकिन पत्राचार के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई। देयक नहीं मिल पाने बाद उन्होंने इस ममाले में की शिकायत सीएम हेल्प लाइन से लेकर मुख्य सचिव से भी से की है। रिटायर एनटी कठैत ने आला अफसरों से देयकों के शीघ्र भुगतान की मांग की है। इधर, पौड़ी तहसील का प्रभार देख रहे एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा पेंशन प्रकरण को कोषागार भेजा गया है। अन्य बिलों का नियमानुसार शीघ्र भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *