एनसीसी कैडेट्स ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

रुद्रपुर

एनसीसी कैडेटस कैंप रुद्रपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी के एनुअल ट्रेनिंग कैंप में नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इसमें कैडेट्स ने विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनीष सिंह महरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इंटर कंपनी वालीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के दो कैडेट्स नीरज सिंह बिष्ट एवं साहिल सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फायरिंग में कैडेट मंयक सिंह एवं मनीष सिंह महरा ने रजत पदक प्राप्त किया। कैडेटस की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध निदेशिका सुरेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *