पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल को मातृ शोक
चम्पावत
पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल की 89 वर्षीय माता हरुली देवी का उनके आवास चौमल्ला बिशुंग लोहाघाट में मंगलवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार सुपकेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र बलवंत सिंह फत्र्याल और पूरन सिंह फत्र्याल ने दी। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, प्रहलाद सिंह मेहता, चन्द्रशेखर बगौली, मोहित पाठक, बहादुर फत्र्याल, महेश बोहरा, श्याम ढेक, महेंद्र ढेक, नवीन बोहरा, दीपक ओली, मदन सिंह, बलवंत गिरी, जीवन मेहता, प्रकाश राय, आनंद महरा, नरेंद्र मेहता, भास्कर मुरारी, भरत बिष्ट, देवेंद्र अधिकारी, भीम देव, कुंदन बोहरा, विनोद ढेक, कमल बोहरा, मुकेश देउपा, विनोद ढेक, गिरीश माहरा, कीर्ति बगौली, कमल बोहरा आदि शोक जताया है।
