भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुक्ति की जानकारी दी

चम्पावत

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान ऑपरेशन मुक्ति जारी है। मंगलवार को बनबसा क्षेत्र अंतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाए जाने व शिक्षा दिलाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के प्रथम चरण ऑब्जरवेशन पीरियड में एएचटीयू प्रथम टीम द्वारा बनबसा क्षेत्र अंतर्गत मीना बाजार,मुख्य बाजार,कैनाल कॉलोनी, बेलबंद गोठ, गढ़ीगोट, आदि स्थानों पर भिक्षावृत्ति करने वाले, कबाड़ बीनने वाले बच्चों की तलाश किया गया।
अभियान के दौरान कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते व कबाड़ बिनते नहीं पाया गया। एएचटीयू टीम द्वारा बनबसा कस्बे में कबाड़ का काम करने वाले व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों को भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुक्ति की जानकारी दी गई। सभी लोगों से अपील की गई कि नाबालिक बच्चों से कबाड़ न लें और बाल श्रम कानून का उल्लंघन न करें साथ ही ऐसे बच्चों की जानकारी एएचटीयू यूनिट को देने को कहां,यूनिट के सदस्य कास्टेबल गणेश बिष्ट ने बताया की अभी तक 29 बच्चों को चिंहित किया गया है,इस अभियान टीम मे कास्टेबल सुभाष जोशी ओर ममता गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *