जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

सहारनपुर

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस.चनप्पा ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों का हाल चाल पूछा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एस.सोढी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सकों को कोविड-19 के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ रहा है ऐसी दशा में हॉस्पिटल मेें साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जाये तथा कोरोना वारियर्स अपना व अपने मरीजों का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *