बिजली अभियंताओं का कार्य बहिष्कार जारी
मेरठ
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज के खिलाफ पश्चिमांचल में लगातार चौथे दिन बिजली अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। मांग नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कहा कि ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल और आम जनता की बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के अध्यक्ष वीपी और मेरठ एके सिंह ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज अभियंताओं और बिजली कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके जवाब में बिजली अभियंता कार्य बहिष्कार करेंगे। बताया कि प्रदेशभर से करीब तीन हजार अभियंता पावर कारपोरेशन प्रबंधन के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों से एक्जिट कर चुके हैं।
