आशा कार्यकत्रियों ने बांधी विधायक कापड़ी को राखी
रुद्रपुर
रक्षाबंधन पर विधायक भुवन कापड़ी को आशा कार्यकत्रियों ने राखी बांधी और उनकी दीर्घायु होने की कामना की। विधायक ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। विधायक ने कहा कि गत वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर आशा बहनों ने राखी बांधी थी। जिसके चलते इस बार भी उन्होंने बहनों से राखी बंधवाई है। यह रिश्ता ऐसा है, जो कभी छोड़ा नहीं जा सकता। बंधन बैक्वेट हॉल में कांग्रेस द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आशा बहनों ने विधायक भुवन कापड़ी और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर की कलाई पर राखी बांधी। कांग्रेस नेताओं ने सुख-दुख में बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का संकल्प लिया। यहां केशवी देवी, नीता, जानकी, सुनीता, शकुंतला, परवीन, हीरा, कमला, लक्ष्मी जोशी, सुनीता, राज किशोर सक्सेना, नवीन जोशी, रमेश रौतेला, सुनील चंद आदि मौजूद रहे।
