जगदीश बने पंचेश्वर मेला कमेटी के अध्यक्ष

पिथौरागढ़

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चौमू बाबा मंदिर पंचेश्वर मेला समिति की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ग्राम प्रधान सेल निर्मला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान जगदीश विष्ट को अध्यक्ष चुना गया जबकि भीम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा समिति के सदस्यों का भी चुनाव हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए मेला स्थल व मंदिर के विकास का संकल्प लिया। इस मौके पर राकेश घटाल, जोगा सिंह, पवन बिष्ट, हरीश सिंह, जगदीश चन्द, माघी राम, महेश सुतेड़ी, महेंद्र सिंह, पुजारी स्वामी राम तीरथ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *