शराब पीकर वाहन चलाने पर चार पर कार्रवाई

पिथौरागढ़

शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने चार लोगों पर कार्रवाई की है। शनिवार को सीओ ऑप्स परवेज अली के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के विभिन्न इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भाटकोट के दलीप सिंह, अस्कोट के बसंत सिंह, एंचोली के भूपेश चंद्र जोशी व बैंक रोड़ निवासी विशाल भट्ट शराब पीकर वाहन संचालित करते हुए मिले। पुलिस ने चारों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन को सीज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *