शांति भंग की धाराओं को तीन गिरफ्तार

सहारनपुर 

थाना गागलहेडी पुलिस ने तीन व्यक्तियों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेडी पुलिस प्रभारी इन्द्रपाल सिंह मलिक ने हमराही पुलिस टीम के साथ ग्राम चुनहैटी शेख में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में आमदा फसाद हो रहे अभियुक्त ललित पुत्र रतन सिंह, अंशुल पुत्र रघुवीर, शुभम पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम चुनहेटी शेख थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को शांति भंग करने के कारण 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *