नकली करेंसी सहित दो गिरफ्तार

सहारनपुर

अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी डा.एस.चनप्पा के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नागल पुलिस ने दो अभियुक्तों को कूटरचित नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नागल को पुलिस सूचना मिली कि दो युवक 1100 रूपये की नकली करेंसी बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को मय नकली करेंसी सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *