अब नोएडा में भी करा सकेंगे ड्राइव-इन वैक्सीनेशन

नोएडा

मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम के बाद अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला शहर है. आप अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे. डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में 17 मई से यह सुविधा शुरू हो गई।
हालांकि, ड्राइव-इन सिर्फ 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए ही होगा. आगे जाकर इसे 18 से 44 वर्ष वालों के लिए भी खोल दिया जाएगा. ड्राइव-इन वैक्सीनेशन के पहले दिन इन दोनों सेंटर्स पर 200 लोगों को वैक्सीन लगने की उम्मीद है. इन दोनों ही सेंटर्स पर वैक्सीन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाई जाएगी।
ऐसा नहीं है कि आप ड्राइव करते हुए डीएलएफ मॉल और नोएडा स्टेडियम पहुंचेंगे और आपको वैक्सीन लग जाएगी. ड्राइव-इन के लिए भी पहले आपको कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. अपॉइंटमेंट होने पर आप यहां जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. जैसे बाकी सेंटर्स पर वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक निगरानी होती है, यहां भी ऐसा ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *