स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल

काशीपुर

स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मोहल्ला कटोराताल अल्वर्ट स्कूल के पास निवासी अरसान सैफी (25) पुत्र मौहम्मद हनीफ अपने दोस्त फैज को छोड़ने स्कूटी से जा रहा है। उदयराज फील्ड के पास स्कूटी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे अरसान सैफी, उसका दोस्त फैज और बाइक सवार पर्वतीय कॉलोनी निवासी मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *