जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज
हरिद्वार
जिला अस्पताल के भर्ती मरीजों में डायरिया के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। जबकि अस्पताल के सभी तीस बेड मरीजों से भरे हुए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीस मरीजों में से 14 डायरिया के हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में एक तरफ जहां वार्ड में भर्ती मरीजों में सबसे अधिक संख्या डायरिया के मरीजों की है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत वशिष्ठ ने बताया कि हर रोज आठ से दस लोग बच्चे डायरिया का उपचार कराने पहुंच रहे हैं। कहा कि डायरिया ने बचने के लिए ताजा खाना ही खाएं, पानी को उबालकर पीएं, ताजे फल खाएं।
